ट्रेक्टर ट्रोली में भरा 212 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त कर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। राजस्थान पुलिस प्राथमिकताएं 2023 के कियान्वयन के कम में अमित कुमार जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध सख्त निरोधात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही व वांछित अपराधियो की धरपकड के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत दीपक कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना छोटीसादडी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 212.380 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि दिनांक 30.11.2023 को पुलिस थाना छोटीसादडी की टीम द्वारा दौराने गश्त जलोदिया खुर्द खेरमालिया रोड से अभियुक्त जानकीलाल पिता लक्ष्मीनारायण मेनारीया उम्र 30 साल निवासी खेरमालिया थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ़ के कब्जे शुदा ट्रेक्टर ट्रोली से 12 कट्टो मे भरा 212.380 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त कर अभियुक्त जानकीलाल मेनारिया को गिरफ्तार किया गया। थाना छोटीसादडी पर प्रकरण संख्या 315/2023 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त: 01 जानकीलाल पिता लक्ष्मीनारायण मेनारीया उम्र 30 साल निवासी खेरमालिया थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ।

Recent Posts