
प्रतापगढ़। राजस्थान के स्कूलों में ‘नो बैग डे‘ पर तम्बाकू रोधी गतिविधियां भी संचालिक किया जाएगा। इसी के साथ बच्चों को तंबाकू उपभोग करने वाले अभिभावकों को मार्मिक पत्र लिखनें हेतू प्रेरित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ वीडी मीना ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को “नो बैग डे” के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर तंबाकू के विरुद्ध जागरूकता गतिविधियां आयोजित जाएगी। जिसमें जिले भर के सरकारी निजी विद्यालयों में तंबाकू निषेध संबंधी व्याख्यान, पत्र लेखन, पोस्टर मेकिंग व प्रश्नोत्तरी जैसे कार्यक्रम आयोजित करवाएं जाएंगे। इस संबंध आवष्यक दिषा निर्देष जारी कर दिए गए है।
सीएमएचओ डाॅ वीडी मीना ने कहा कि तंबाकू से मुख व फेफड़े के कैंसर संबंधी मामले बढ़ते जा रहे हैं, साथ ही उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, हृदय रोग व स्ट्रोक के पीछे भी 50ः से अधिक मामलों में तंबाकू होता है। इसके लिए बच्चों को इस संबंध मे जागरूक कर इससे दूर रहने और अपने प्रिय जनों को भी इसे छोड़ने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही छात्र-छात्राओं को न केवल स्वयं के विद्यालय परिसर बल्कि अपने आसपास के एरिया में भी ‘तम्बाकू रोधी गतिविधियों की निगरानी रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे बच्चे बचपन से ही इस बुरी लत से दूर रहे।



