अपर सेशन न्यायाधीष ने किया वन स्टाॅप सेन्टर का औैचक निरीक्षण

प्रतापगढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार शिवप्रसाद तम्बोली द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित वन स्टाॅप सेन्टर का आज औचक निरीक्षण किया गया।
दौराने निरीक्षण उपस्थित पंकज शर्मा-गार्ड, दीपशिखा- आई टी वर्कर, ललिता रैदास-काउंसलर, सरोज गन्धर्व-हैल्पर उपस्थित हुई। जिन्होने बताया कि कोई महिला अभी सेन्टर में नहीं है।
दौराने निरीक्षण सचिव ने उपस्थित कर्मचारी को निर्देश दिये की वन स्टाॅप सेन्टर की मंशा के अनुरूप समस्त कर्मचारी तत्परता एवं निष्ठा से पीडित महिलाओं की सहायता करें एवं उनकी समस्याओं का त्वरित रूप से निस्तारण का प्रयास करें।
सेन्टर पर सुविधाओं के बारे में पुछने पर जाहिर आया कि पीडित महिलाओं के खाने-पीने हेतु कोई सुविधा महिला के आ जाने के पश्चात् विभाग द्वारा करवायी जाती है। बिस्तर, पलंग आदि की सुविधा होना बताया गया। पीडित महिला को चिकित्सा सहायता विधिक सहायता व परामर्श व सेन्टर में पांच दिन तक आश्रय प्रदान किया जाना बताया गया। सेन्टर पर प्रकरण दर्ज रजिस्टर, फोलोअप रजिस्टर, भोजन रजिस्टर, आश्रय रजिस्टर संचालित होना बताया गया।
उक्त स्टाॅफ को सेन्टर पर साफ-सफाई रखने एवं बिस्तर आदि नियमित रूप से साफ करवाने के निर्देश दिये गये।

Recent Posts