
वन विभाग द्वारा वन भूमि से बेदखल करने पर आदिवासियों ने दिया प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर को ज्ञापन
प्रतापगढ़। पण्डावा वन क्षेत्र गांव के ग्रामीण जनो ने बताया कि बाप दादा के समय से कदिमाना समय से कब्जे काश्त की भूमि से वन विभाग जबरन बेदखल किये जाने की कार्रवाई कर रहा है।
भारत आदिवासी पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहे मांगीलाल निनामा के नेतृत्व में ग्राम पण्डावा पंचायत पण्डावा के वन निवासियों द्वारा जिला कलेक्टर को वन क्षेत्र से बेदखली रोकने के लिए ज्ञापन दिया गया। मांगीलाल निनामा ने बताया कि कब्जे काश्त की कृषि आराजीयात जो वन भूमि है जिस पर हमारा कब्जा हमारे बाप दादाओ के समय से कदिमाना समय से चला आ रहा है तथा हम व हमारे बाप दादा उक्त जमीन पर काबिज होकर काश्त कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते चले आ रहे है तथा मोके पर हमारे मकान व कुए भी स्थित है .
पीड़ित परिवारों के पास उक्त भूमि के अलावा अन्य कोई भूमि नहीं है। यह कि हमने समय समय पर वन विभाग में खातेदारी अधिकार प्राप्त करने हेतु नियमानुसार आवेदन भी कर रखे है किंतु अभी तक पट्टे नही दिये गये है।
वन क्षेत्र में निवासी लोगों को बिना नोटिस दिए वन विभाग द्वारा बेदखली की कार्यवाही कर रहा है।
मोके पर जे सी बी मशीन से कब्जे को हटाया जा रहा है जिसकी सूचना भी नही दी गई है।
उक्त जमीन पर पीड़ित परिवारों ने गेहू , चने एवं सरसो की फसले बो रखी है जिसको भी वन विभाग द्वारा नष्ट किया जा रहा।ग्रामीणों ने बताया कि इस जमीन के अलावा हमारे पास कुछ भी जमीन नहीं है हमे भूखे मरने की नौबत पैदा हो जाएगी. इस जमीन को बचाने के लिए हमें धरना प्रदर्शन भी करना पड़ेगा तो इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
भारत आदिवासी पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहे मांगीलाल निनामा ने कहा है कि 12 दिसंबर को सभी ब्लॉकों में ऐसी समस्याओं के विरुद्ध ज्ञापन दिया जाएगा सभी वन क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित आदिवासियों को एक होकर सरकार से मांग करनी है। ज्ञापन देने में मांगीलाल ननामा,रतना हरमोर, नारायण हरमोर,जालमा हरमोर ,वालिया हरमोर,दुर्गेश हरमोर ब्लॉक संयोजक सुहागपुरा,कमलाशंकर हरमोर,
कमजी हरमोर,सीता बाई,शांति बाई आदि उपस्थित रहे।



