कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर भाजपा का गांधी चौराहे पर किया भ्रष्टाचारी कांग्रेस का पुतला दहन

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है :भाजपा जिलाध्यक्ष कुमावत

प्रतापगढ़। कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गए भ्रष्टाचार और घोटाले को लेकर जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर परिषद के गेट से लेकर गांधी चौराहे तक भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेतागणों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन एवं भ्रष्टाचारी कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए गांधी चौराहे पर पहुँचकर भ्रष्टाचारी कांग्रेस का पुतला दहन किया । प्रतापगढ़ भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया संयोजक गोपाल धाभाई ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भ्रष्टाचारी कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों द्वारा भ्रष्टाचार कर जमा की गई राशि और आए दिन कांग्रेस द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर आज भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत के नेतृत्व में भ्रष्टाचारी कांग्रेस का सूरजपोल चौराहे पर पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने बताया कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक हैं , जिस राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से 210 करोड रुपए की नगदी बरामद हुई है यह कांग्रेस के टिकट पर दो बार लोकसभा का चुनाव लड़े लेकिन जनता ने इन्हें नकार दिया, लेकिन कांग्रेस पार्टी के मुखियाओं ने इन्हें राज्यसभा से सांसद बनाया जिससे साबित होता है कि कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देती है । कुमावत ने कहा कि कांग्रेस का पौधा ही भ्रष्टाचार से सिंचित होकर फलता फूलता है । कुमावत ने कहा कि शीघ्र ही प्रतापगढ़ में भी भ्रष्टाचार करने वाले कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के यहां पर भी कार्रवाई कर जनता का पैसा जनता के हित में लगाया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भ्रष्टाचारियों की जेब में गए देश की जनता के पैसे को बाहर निकालने में लगे हुए हैं । उन्होंने कहा कि मोहब्बत की दुकान वाले अब जनता का पैसा छिपाते फिर रहे हैं ।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया ने किया और आभार मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन ने व्यक्त किया । पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया , नगर मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह झाला , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनैना हापावत , सभापति रामकन्या गुर्जर , क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष भगवत सिंह टेरियाखेड़ी , हार्दिक छोरिया , जिला सोशल मीडिया संयोजक निशील छोरिया , धरियावद मंडल अध्यक्ष बाबूलाल विजयवर्गीय , ग्रामीण मंडल महामंत्री नागुलाल सेन, विष्णु कुमावत बसेरा , अंबालाल मीणा , नगर मंडल महामंत्री मुकेश पालीवाल, जगदीश मीणा , युवा मोर्चा जिला महामंत्री जितेश सोनी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष निलेश सेठिया महामंत्री अर्पित कोठारी , महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रद्धा नवीन , स्नेह लता शर्मा , सभापति प्रतिनिधि प्रहलाद गुर्जर , नगर महामंत्री विकास चनाल, अनिल ग्वाला, राकेश सोलंकी , पार्षद प्रतिनिधि विजय लाला शर्मा, पार्षद प्रतीक खोईवाल, बाबू लाल सुथार , अमित जैन , मनोहर लाल धोबी , मनीष गुर्जर , रमेश पालीवाल , दीपक पालीवाल , अमृतलाल डांगी , सुरेंद्र बोरदिया, विपिन जोशी, द्वारका प्रसाद देवड़ा, अविश बोरदिया , राजेश सालवी , राधेश्याम कुमावत, गिरिजा शंकर शर्मा , डीडी सिंह राणावत , दिलीप तिवारी, नगर मंडल मीडिया प्रभारी प्रमोद सिंह , ईश्वरलाल साहू , नाहर सिंह सिसोदिया , एडवोकेट अमित जैन , अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इराद खान, चंदन सोनी, जितेंद्र सांखला, मिलन शर्मा एवं राकेश पालीवाल विकास व्यास , कुलदीप सम्राट, अर्जुन बैरागी , महेश बागड़ी, मनीष सिंह , कुलदीप सिंह, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Recent Posts