भारत के प्रथम चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाॅफ बिपिन रावत की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रक्त वीरों ने किया   53 यूनिट रक्त दान

प्रतापगढ़। पानमोडी़ में मां भारती के वीर सपूत भारत के प्रथम चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाॅफ बिपिन रावत की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में समस्त नगरवासी गांव पानमोडी की ओर से श्रद्धांजलि स्वरुप रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्त दान शिविर में रक्त वीरों द्वारा बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। शिविर में 53 यूनिट रक्त दान हुआ। शिविर में HDFC बैंक की तरफ से अल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा आर्मी में तैनात समरथ चौहान पीपलिया मंडी ने ब्लड डोनेट किया जिनका सम्मान किया गया इस मौके पर राठजना थाने में तैनात प्रभुराम लांच ने भी पहला डोनेशन किया इस मौके पर ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा गांव के रोहित जैन ने बताया इस मौके पर युवा टीम अरनोद के संस्थापक दीपक प्रजापति ने उपस्थित होकर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओ का हौसला अफजाई किया। साथ ही शिविर में रक्तमित्र टीम मंदसौर के सदस्य भी उपस्थित थे। रक्तसंग्रहण के लिए जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ ब्लड बैंक से डाक्टर दिलिप खटीक, गणपत एल ए, सुभाष नर्सिंग स्टाफ, संगीता काउंसलर, पूजा कंप्यूटर ऑपरेटर, अंजू चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, रितेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, एवं नरेंद्र गुर्जर वाहन चालक आदी टीम के लोग उपस्थित रहे।

Recent Posts