प्रतापगढ़। बिरसा रक्तदान टीम की ओर से शुक्रवार को जरूरतमंद महिला मरीज को रक्तदान किया गया। जिला अस्पताल की ओर से एक महिला मरीज को ब्लड की जरूरत की सूचना बिरसा रक्तदान टीम को मिली सुचना मिलते ही बिरसा रक्तदान टीम ने जरूरतमंद महिला आदिवासी बहन जीवा बाई को रक्त की जरूरत को बिरसा रक्तदान टीम के सदस्य ने जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ पहुंचकर रक्तदान किया । बिरसा रक्त दान टीम जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में जरुरतमंद लोगो के लिए हमेशा आगे बड़ कर रक्त दान करती है।
राजस्थान पुलिस में कार्यरत राजकुमार मईडा ने बताया कि हमारे पास बिरसा रक्तदान टीम के पास सुचना आई थीं की
आदिवासी बहन जीवा बाई को रक्त की जरुरत है जिस पर
दशरथ गणावा मोटा कूवा ने जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ पहुंच कर रक्त दान किया गया।
सभी युवा रक्त वीरों साथियो से बिरसा रक्तदान टीम आह्वान करती है कि अधिक से अधिक रक्त दान करे और
किसी का जीवन बचाने में सहयोग करे। बिरसा रक्तदान टीम से जुड़ने के लिए राजकुमार महिडा केरवास 8107978994 के नम्बर पर संपर्क करे।



