बस मे डोडाचुरा की तस्करी करते एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

15 किलो 200 ग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम व तस्करो की धरपकड अभियान के तहत् थानाधिकारी दीपक कुमार थाना धमोतर के नेतृत्व मे दौरान नाकाबंदी बस से 15 किलो 200 ग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थाना धमोतर पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

दिनांक 17.12.2023 को थानाधिकारी थाना धमोतर ने बताया कि मय टीम द्वारा पुलिस थाना के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। दौराने नाकाबंदी प्रतापगढ़ की तरफ से आ रही एक बस को चैक किया गया। दौराने चैंकिग पुलिस टीम को देखकर एक युवक बस से उतर कर जाने लगा। पुलिस टीम द्वारा बस से उतर कर जाने का कारण पुछने पर कोई संतोषप्रद जवाब नही दिया गया। जिस पर संदिग्ध लगने पर व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौराने युवक के कब्जे से 15 किलो 200 ग्राम अवैध डोडाचुरा मिला जिसे जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थाना धमोतर पर प्रकरण संख्या 174/2023 धारा 8/15, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त:- गिरधर पिता अमरसिह जाति राजपुत उम्र 29 साल निवासी अनन्तवाडा थाना बांदी कुई जिला दौसा।

Recent Posts