ग्राम पंचायत सेमलोपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियां

 

प्रतापगढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत सेमलोपूर, पानमोडी मे विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रतापगढ़ विधायक हेमंत मीणा के मुख्य आतिथ्य में किया गया । इस अवसर पर प्रधान रमेश कुमार मीणा, सरपंच पन्नालाल मीणा,उपसरपंच भगवती लाल पाटीदार एवं वार्ड पंच, विकास अधिकारी दौलत मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश चन्द्र खटीक, सहायक विकास अधिकारी नटवरलाल न्याती, भीमराज प्रजापत, ग्राम विकास अधिकारी नागुलाल नायक आदि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और प्रचार प्रसार समाग्री का वितरण किया गया। साथ ही आईईसी वैन के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया।

Recent Posts