विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिलेभर में शिविर आज
प्रतापगढ़। जिला कलक्टर के निर्देशन में जिलेभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में पात्र लाभान्वितों का पंजीयन किया जा रहा है।
यहां लगेंगे कैंप, यहां पहुंचेगी वैन:
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गा शंकर मीना ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 26 दिसंबर, मंगलवार को प्रतापगढ़ ब्लॉक की बजरंगगढ़ व असावता, पीपलखूंट ब्लॉक की डुंगलावानी व नालपाड़ा, धरियावद ब्लॉक की चरपोटीया व अणत, अरनोद ब्लॉक की बड़वास कला व अचनारा, छोटीसादड़ी ब्लॉक की हड़मतिया जागीर व बम्बोरी में शिवरो का आयोजन किया जाएगा।
इसी तरह से 27 दिसंबर को प्रतापगढ़ ब्लॉक की अवलेश्वर व झासड़ी, पीपलखूंट ब्लॉक की जामली व महुवाल, धरियावद ब्लॉक की पारसोला व भरकुण्डी, अरनोद ब्लॉक की प्रतापपुरा व हिंगलाट, छोटीसादड़ी ब्लॉक की जोलोदा जागीर व हरीपुरा, 28 दिसंबर को प्रतापगढ़ ब्लॉक की अखेपुर व कुलथाना, पीपलखूंट ब्लॉक की ठेचला व घंटाली, धरियावद ब्लॉक की मानुपर व आड़, अरनोद ब्लॉक की लालगढ़ व साखथली खुर्द, छोटीसादड़ी ब्लॉक की करजु व मानपुरा जागीर में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इसी तरह से 29 दिसंबर को प्रतापगढ़ ब्लॉक की केरवास व गंधेर, पीपलखूंट ब्लॉक की जेथलिया व सोबनिया, धरियावद ब्लॉक की माण्डवी व गोपालपुरा, अरनोद ब्लॉक की फतेहगढ़, छोटीसादड़ी ब्लॉक की अचलपुरा व चांदोली एवं 30 दिसंबर को प्रतापगढ़ ब्लॉक की आमलीखेड़ा व खेरोट, पीपलखूंट ब्लॉक की पीपलखूंट, धरियावद ब्लॉक की वजपुरा व लोडीमाण्डवी, दलोट की दलोट व चंदेरा, छोटीसादड़ी ब्लॉक की सेमरड़ा व बसेरा में शिविर का आयोजन किया जायेगा।



