बरडिया में आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

 

प्रतापगढ़। ख़बर प्रवीण सिंह चुंडावत बरडिया : जिला मुख्यालय के निकट स्थित बरडिया गांव में बरडिया क्रिकेट क्लब के द्वारा आठ दिवसीय टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बरडिया पीएससी के डॉ विनोद गुर्जर सरपंच उप सरपंच और पूर्व क्रिकेट प्रेमी कपिल सिंह चुंडावत के द्वारा फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।
पहला मैच महाराणा प्रताप क्रिकेट टीम और काजली गांव के बीच खेला गया। जिसमें काजली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर मे 69 रन बनाए। इसके साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराणा प्रताप क्रिकेट टीम ने 4 ओवर बाकी रहते ही लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
वही पर दूसरा मैच प्रतापगढ़ और गरदौड़ी के बीच हुआ जिसमें गरदौड़ी टीम विजय रही।

Recent Posts