विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में लाभार्थी का किया जा रहा पंजीयन

 

प्रतापगढ़। जिला कलक्टर के निर्देशन में जिलेभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में पात्र लाभार्थियों का पंजीयन कर लाभान्वित किया जा रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को प्रतापगढ़ ब्लॉक की अखेपुर व कुलथाना, पीपलखूंट ब्लॉक की ठेचला व घंटाली, धरियावद ब्लॉक की मानुपर व आड़, अरनोद ब्लॉक की लालगढ़ व साखथली खुर्द, छोटीसादड़ी ब्लॉक की करजु व मानपुरा जागीर में शिविरों का आयोजन किया गया।
जिलेभर में आयोजित ग्राम पंचायत के शिविरों में जाकर वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाकर सामग्री के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। शिविरों में विभागों द्वारा काउंटर लगाकर अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी देकर लाभार्थियों का पंजीकरण किया जा रहा है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत करजू में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अतिथिगण ने सम्मानित कर स्वागत किया। इसी तरह से विकसित भारत संकल्प यात्रा अरनोद की ग्राम पंचायत लालगढ़ व साखथली खुर्द में पहुंचने पर उत्साह से स्वागत किया गया व इस दौरान ग्रामवासी स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ वहीं विभिन्न योजनाओं में पंजीयन करवाने के लिए भी भीड़ उमड़ी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के विभिन्न ग्राम पंचायत में पहुंचने पर ग्रामवासियों द्वारा सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाई। ग्राम पंचायत साखथली शिविर में क्विज क्यूआर कोड को आमजन द्वारा स्कैन भी किया गया। यात्रा को लेकर जिलेभर में उत्साह है यात्रा गांव गांव पहुंचने पर स्वागत किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत अक्षयपुर और कुलथाना में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया इसमें मुख्य अथिति विधायक हेमंत मीणा, प्रधान रमेश कुमार मीणा विशिष्ट अथिति, सरपंच सीता मीणा अक्षयपुर एवं सरपंच चन्दा देवी मीणा सरपंच कुलथाना विकास अधिकारी दौलतराम मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेशचन्द्र खटीक, ग्राम विकास अधिकारी तेजवीरसिंह और सचिन, आलोक शर्मा कनिष्ठ सहायक समस्त वार्ड पंच उपस्थित रहें और धरती कहे पुकार के थीम पर आधारित स्थानीय विधालय के छात्र/छात्राओं द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी, स्थानीय लोक कलाकारों को विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रसंशा प्रत्र वितरण किये गए।
भव्य स्वागत
किया जा रहा है।
यहां लगेंगे कैंप, यहां पहुंचेगी वैन-
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गा शंकर मीना ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 29 दिसंबर, शुक्रवार को प्रतापगढ़ ब्लॉक की केरवास व गंधेर, पीपलखूंट ब्लॉक की जेथलिया व सोबनिया, धरियावद ब्लॉक की माण्डवी व गोपालपुरा, अरनोद ब्लॉक की फतेहगढ़, छोटीसादड़ी ब्लॉक की अचलपुरा व चांदोली में शिविरों का आयोजन होगा। इसी तरह से 30 दिसंबर को प्रतापगढ़ ब्लॉक की आमलीखेड़ा व खेरोट, पीपलखूंट ब्लॉक की पीपलखूंट, धरियावद ब्लॉक की वजपुरा व लोडीमाण्डवी, दलोट की दलोट व चंदेरा, छोटीसादड़ी ब्लॉक की सेमरड़ा व बसेरा में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Recent Posts