फायरिंग करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ की धरपकड अभियान के क्रम में प्रतापगढ़ थानाधिकारी भगवानलाल की टीम द्वारा थाना प्रतापगढ के प्रकरण संख्या 502/2023 धारा 147, 148, 149, 307 भादस 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियुक्त सलमान पिता अयुब न्यारगर उम्र 24 साल निवासी मालवा कॉलोनी प्रतापगढ़ थाना प्रतापगढ़ को दिनांक 02.01.2024 को न्यायालय से जरिये प्रोडक्शन वारंट पर जिला जेल प्रतापगढ से गिरफ्तार कर बाद अनुसंधान के न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया।
थानाधिकारी ने बताया कि
दिनांक 18.12.2023 को मोहम्मद अकिल पिता शमशुद्वीन कुरेशी मुसलमान निवासी कच्ची बस्ती प्रतापगढ ने प्रकरण दर्ज करवाया कि में धरियावद की तरफ चिकन पोल्ट्री की सप्लाई का काम करता हूं। आज शाम को मैंने सलमान को मोबाईल पर कॉल किया व चिकन पोल्ट्री बेचने के संबंध में समझाईश की। इस पर सलमान ने मुझसे कहा की घर पर ही मिलना। मै आ रहा हूं। कुछ देर बाद एक मोटर साईकिल पर सलमान का मामा मुख्तियार व उसका लडका फिरोज तथा दुसरी मोटर साईकिल पर सलमान व उसका छोटा भाई शेफू आए। मैं व इरफान घर के बाहर ही बैठे थे सलमान ने मुझे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी व कहा की धरियावद इलाके में ही चिकन बेचुगा और सलमान ने अपनी जैकेट के अन्दर से एक पिस्टल निकालकर मुझे जान से मारने की नियत मेरे उपर एक फायर किया में एकदम निचे झुक गया। फिर सलमान मौके से भाग गया। थाना प्रतापगढ पर 502/2023 धारा 147, 148, 149, 307 भादस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। प्रकरण में अभियुक्त सलमान दिनांक 18.12.2023 को एक पिस्टल लेकर न्यायालय एससी/एसटी प्रकरण प्रतापगढ़ में प्रवेश होकर हो गया था। जिस पर पुलिस द्वारा मौके से अभियुक्त से पिस्टल जब्त कर थाना प्रतापगढ पर प्रकरण संख्या 503/2023 धारा 353, 186 भादस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अभियुक्त सलमान को गिरफ्तार किया जाकर बाद अनुसंधान के न्यायालय में पेश किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया था।

प्रकरण संख्या 502/2023 धारा 147, 148, 149, 307 भादस 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियुक्त सलमान पिता अयुब न्यारगर उम्र 24 साल निवासी मालवा कॉलोनी प्रतापगढ थाना प्रतापगढ़ को दिनांक 02.01. 2024 को न्यायालय से जरिये प्रोडक्शन वारंट जिला जेल प्रतापगढ से गिरफ्तार कर बाद अनुसंधान के न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

अभियुक्त सलमान का आपराधिक रिकार्ड निम्नानुसार है:- क.स प्रकरण सख्या मय कायमी दिनाक

धारा

1. 311/2017

2 .10/2018

3. 242/2018

4. 271/2018

5. 79/2019

3/25 आम्स एक्ट

457, 380 भादस

6/8 मत्स्य अधिनियम

6/8 मत्स्य अधिनियम

3/25 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्त सलमान पिता अयुब न्यारगर मुसलमान उम्र 24 साल निवासी मालवा कॉलोनी थाना प्रतापगढ।

Recent Posts