खाद्य लाइसेंस के लिए आयोजित हुआ शिविर कई ने उठाया लाभ
प्रतापगढ़। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही 100 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर के निर्देश पर दिनांक 29 जनवरी 2024 को जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ वी डी मीना के निर्देशन पर फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया व्यापार मंडल प्रतापगढ़ के सहयोग से उपरोक्त शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में खाद्य व्यापारियों के फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन मौके पर ही बनाए गए शिविर में आए हुए व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम एवं विनियम 2011 में निहित प्रावधानों एवं उपबंधओ की जानकारी दी गई इस शिविर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार त्रिपाठी व सुनील पामेचा एवं कंप्यूटर ऑपरेटर गोपाल कुमावत, होम गार्ड राधेश्याम ने भाग लिया इस शिविर में रजिस्ट्रेशन के 27 आवेदन तथा लाइसेंस के 4 आवेदन प्राप्त हुए । इनमें सभी लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन को मौके पर ही जारी कर संबंधित खाद्य कारोबार करता को वितरित किया l साथ ही आए सभी व्यापारियों को अंग दान के लिए जागरूक किया ओर स्वेच्छा से अंग दान करने को समझाया गया साथ ही मिलेट्स की उपयोगिता पर समझाया गया कि मोटा अनाज स्वस्थ के लिए अतिआवश्यक है ओर अपने भोजन मे शामिल करने हेतु प्रेरित किया।



