वैष्णव पुजारी समाज ने रामानंदाचार्य जयंती धूम धाम से मनाई

 

प्रतापगढ़। विष्णु पुजारी समाज के द्वारा संत श्री रामानंद सागर जयंती महोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। संवाददाता प्रवीण सिंह चुंडावत ने बताया कि दशहरा मैदान से शोभा यात्रा वाहन रैली के रूप में प्रारंभ हुई जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए झासड़ी स्तिथ रोकड़िया हनुमान पहुंची। वहा पर पूजा अर्चना कर के आरती की गई एवं सामाजिक मुद्दे पर चर्चा और भोजन प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यकर्म में गणपत दास तहसील अध्यक्ष द्वारका दास,समरथ दास, भगवान दास डोली भूमि प्रदेश महामंत्री सोहन दास, जिला अध्यक्ष दीपक वैष्णव ,उपाध्यक्ष गोपाल दास डोली भूमि संघर्ष समिति की जिला कार्यकारणी पदाधिकारी अखिल भारती पुजारी महासभा और बड़ी संख्या में समाज के लोगों के द्वारा जगद गुरु रामानदाचार्य जयंती मनाई गई।

Recent Posts