प्रतापगढ़। क्षतिग्रस्त सड़क की समस्या को दूर करने और आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य से मेरी सड़क एप और omms.nic.in वेबसाइट लॉन्च किया गया है। इस पर जाकर शिकायतकर्ता शिकायत दर्ज करवा सकते है और साथ ही शिकायत का स्टेटस भी ट्रैक कर सकते है।इसमें किसी भी ग्रामजन द्वारा सड़कों का फोटो और जानकारी उपलब्ध करवाने पर सड़क की मरम्मत हो सकेंगी।
अब किसी भी क्षेत्र में सड़कों की हालत खराब होने पर आमजन भी शिकायत कर विभाग को मौजूद स्थिति के बारे में जानकारी दे सकेगा। शिकायत दर्ज करने के लिए omms.nic.in पर जाकर Locate yourroad to give work specificfeedback पर क्लिक करना होगा। इसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉकव सड़क की जानकारी देने के बाद अपने मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी देने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क की फोटो अपलोड करनी होगी। इसी तरह की प्रक्रिया ‘मेरी सड़क’ मोबाइल एप पर भी अपनानी होगी। फोटो अपलोड होते ही मोबाइल पर शिकायत दर्ज होने संबंधी संदेश तो आएगा। तस्वीर लेते समय मोबाइल व कैमरा दोनों में जीपीएस ऑन होना जरूरी है। मेरी सड़क वेबसाइट पर शिकायत का संक्षिप्त विवरण लिखना अनिवार्य है।



