वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के दो दिवसीय अभियान के तहत् 106 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़। महानिदेशक पुलिस, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार राज्य स्तर पर चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट, हत्या व हत्या का प्रयास, लुट / डकैती आदि में वांछित अपराधी स्थाई वांरटी / उद्घोषित अपराधी / 299 में गिरफ्तारी वांरटी, ईनामी अपराधी तथा सामान्य प्रकरण में वांछितों की गिरफ्तारी हेतु दो दिवसीय अभियान के तहत् जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द्र मीणा के सुपरविजन में समस्त वृताधिकारियों तथा जिले के समस्त थानाधिकारियों के द्वारा वृत तथा थाना स्तर पर अलग अलग टीमों का गठन किया गया तथा संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। दो दिवसीय अभियान के तहत् 245 अधिकारी / कर्मचारियों की 66 टीमों का गठन किया गया है। टीमों द्वारा 169 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गयी। जिसमें एनडीपीएस एक्ट तथा आर्म्स एक्ट, हत्या तथा हत्या का प्रयास, लुट / डकैती आदि प्रकरण में 17 अभियुक्त, स्थाई वांरटी / उद्घोषित अपराधी / 299 में 10 और ईनामी अपराधी में 02 अभियुक्त तथा सामान्य प्रकरणों में 77 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार कुल 106 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
नोट- थाना भादसोडा जिला चितौडगढ़ के प्रकरण संख्या 127/2002 धारा 376/211 भादस और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बडीसादडी के रेफो नम्बर 389/2002 धारा 376/511 भादस में 20 वर्षों से फरार स्थाई वांरटी रामप्रसाद उर्फ रामचन्द्र पिता कालु सरगरा निवासी चकुण्डा थाना कोटडी जिला प्रतागपढ को 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर सबंधित थाना को सिपुर्द किया गया। फरार स्थाई वांरटी बाबा के भेष में रामदेव मन्दिर मावता थाना कालुखेडा जिला रतलाम मप्र तथा शौली हनुमान मंदिर में रह रहा था।



