उठेल में आयोजित हुआ कैरियर गाइडेंस सेमिनार

 

ग्राम पंचायत स्तरीय करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया
प्रतापगढ़। सेमिनार के मुख्य वक्ता उठेल गांव के राजस्थान पुलिस के सब इंस्पेक्टर देवीलाल मीणा ने सोचा कि ग्राम पंचायत के युवा काफी प्रशिक्षित एवं उच्च शिक्षित हैं उन्हें सही दिशा की जरूरत है गांव के प्रबुद्ध जनों से संपर्क कर पंचायत स्तरीय कैरियर गाइडेंस सेमिनार आयोजित करने का मानस बनाया एवं
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में ग्राम पंचायत युवाओं को एकत्रित कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रणनीति के टिप्स बताएं। देवीलाल मीणा ने आगे बताया कि आर्थिक रूप से भी बेरोजगारों को सपोर्ट करने के लिए कहा गया है लेकिन शायद यह राखी की पढ़ाई आपको निरंतर जारी रखनी पड़ेगी।
देवीलाल मीणा छोटे-छोटे बच्चों को भी प्रेरित करते हैं अभी वर्तमान में गांव में बहुत ही लोकप्रिय हो गए हैं, छोटे बच्चे एवं बेरोजगार युवा देवीलाल मीणा को फॉलो कर रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जुनून पैदा हो रहा है।
वरिष्ठ अध्यापक मोहनलाल मीणा ने पटवारी,Reet,CET,RAS आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रमेश निनामा ने बताया कि ग्राम पंचायत उठेल में काफी युवा आगे बढ़ चुका है STC से लगा करके पोस्ट पीएचडी तक पढ़े लिखे लोग हमारे पंचायत में है अध्यापक, इंजीनियर, डॉक्टर, लेक्चर, ग्राम विकास अधिकारी, एक्साइज डिपार्टमेंट सब इंस्पेक्टर, राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर एवं कांस्टेबल, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
उसके बावजूद भी बहुत बेरोजगारी है अगर पंचायत स्तरीय पुस्तकालय बन जाता है तो बेरोजगार साथी पुस्तकालय में बैठकर के तैयारी कर सकते हैं एवं महंगे कोचिंग सेंटरों से हटकर के सेल्फ स्टडी कर सकते हैं।
सरपंच पति एवं ग्राम विकास अधिकारी नंदलाल मीणा ने शादी पार्टियों में समय देने के बजाए पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
अध्यापक नरेंद्र मीणा, वरिष्ठ अध्यापक पंकज मीणा, अध्यापक भेरूलाल मीणा पिंटू मीणा आदि साथियों ने युवा बेरोजगारों को प्रोत्साहित किया।

Recent Posts