प्रतापगढ़। संपति सबंधी अपराधों में वाछित अपराधियों की धरपकड व माल मशरूका की बरामदगी के लिए अमित कुमार जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन चलाये जा रहे अभियान के तहत भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं आशीष कुमार वृताधिकारी वृत छोटीसादडी के मार्गदर्शन में दीपक कुमार थानाधिकारी पुलिस थाना छोटीसादडी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तो को गिरफतार किया गया।
थानाधिकारी ने बताया कि दिनांक 09.02.2024 को प्रार्थी मनीष लसोड पिता ज्ञानचन्द जैन निवासी छोटीसादडी जिला प्रतापगढ़ ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश कि दि 09.02.2024 सुबह करीब 10-11 बजे में अपने घर से -9,50,000 रु अक्षरे नौ लाख पचास हजार रूपये मण्डी प्रांगण छोटीसादडी में स्थित अपनी दुकान पर लॉकर में रखकर मण्डी में खरीदारी के लिए मण्डी प्रागंण में चला गया जिसके करीब एक घण्टे बाद वापिस आया और रूपयो की जरूरत होने से लॉकर देखा तो उक्त लॉकर जिसमें मैनें रूपये रखे थे उसका ताला तोड रखा था एवं उसमें रखें सभी रूपयें नौ लाख पचास हजार रूपए कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गये। रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 44/2024 धारा धारा 454,380 भादस में दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया।
प्रकरण के दौरान अनुसंधान व तलाश माल मुल्जिम करते हुए प्रार्थी मनीष लसोड के आफिस व शहर छोटीसादडी में लगे सीसीटीवी केमरो को बारिकी से चैक एनालाईसिस किया गया। प्रकरण मे तकनिक अनुसंधान करते हुए संदिग्ध लोगो से पुछताछ की गई। अज्ञात मुल्जिमानो की तलाश छोटीसादडी, निंबाहेडा, चितोडगढ, प्रतापगढ आदि स्थानो पर की गई। सीसीटीवी फुटेज व तकनिकी अनुसंधान के आधार पर दिनांक 15. 02.2024 को अभियुक्त सुभाष उर्फ दीपू पिता हिम्मतसिंह यादव उम्र 40 साल निवासी अंबेडकर कॉलोनी पुलिस थाना कैंट जिला नीमच मध्य प्रदेश 2 काशी पिता अशोक यादव उम्र 38 साल निवासी अंबेडकर कॉलोनी थाना कैंट हाल होली चौक बगाना जिला नीमच मध्यप्रदेश, 3 राकेश पिता माधुसिंह यादव उम्र 38 साल निवासी अंबेडकर कॉलोनी थाना कैंट नीमच जिला नीमच मध्यप्रदेश को गिरफतार कर अनुसंधान किया गया।
प्रकरण में बरामदगी के संबंध में अनुसंधान जारी है। उक्त प्रकरण के खुलासे में रमेशचद्र 328 साईबर सैल पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रतापगढ़ की महत्व पुर्ण भुमिका रही।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सुभाष उर्फ दीपू पिता हिम्मतसिंहयादव उम्र 40 साल निवासी अंबेडकर कॉलोनी पुलिस थाना कैंट नीमच जिला नीमच मध्यप्रदेश
2 काशी पिता अशोक यादव उम्र 38 साल निवासी अंबेडकर कॉलोनी थाना कैंट नीमच हाल होली चौक बघाना
जिला नीमच मध्यप्रदेश 3 राकेश पिता माधुसिंह यादव उम्र 38 साल निवासी अंबेडकर कॉलोनी थाना कैंट नीमच जिला नीमच मध्यप्रदेश।



