वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।
प्रतापगढ़। बिरसा रक्तदान टीम के संस्थापक राजस्थान पुलिस में कार्यरत राजकुमार मईडा ने बताया की बिरसा रक्तदान टीम प्रतापगढ़ के जरिए कॉल सूचना मिली की सुखलाल पिता पुरिया मीणा निवासी निवासी जोलर को रक्त की जरुरत है। जो कि
जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है तभी बिरसा रक्तदान टीम के सदस्य देवीलाल दुधिया ने तुरन्त जिला चिकित्सालय पहुंच कर रक्त दान किया। सुखलाल तीन दिन से जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ भर्ती था कोई भी परिवार का सदस्य आगे नहीं आया रक्त दान करने के लिए तभी बिरसा रक्तदान टीम ने आगे आकर रक्त दान किया ।
इस तरह जरिए व्हाट्सएप ग्रुप बिरसा रक्तदान टीम में डिमांड आई की रीना D/Oअनिल बड़ धारिया खेड़ी 6 वर्ष बच्ची जिसको अर्जेंट रक्त की जरुरत है तभी बिरसा रक्तदान टीम के सदस्य राहुल खेरोट वाले ने जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ पहुंच रक्त दान किया किया ।
बिरसा रक्तदान टीम
इस तरह हमेशा प्रतापगढ़ उदयपुर बांसवाड़ा डूंगरपुर में जरुरत मंद लोगो के लिए रक्त मुहैया करवाता है। मरीज के परिजनों ने दोनों रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया।
सभी भाई बहनों से बिरसा रक्तदान टीम अपील करती है अधिक से अधिक रक्त दान करे।



