
प्रतापगढ़। प्रगति नगर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का आठवां पाटो उत्सव 17 फरवरी शनिवार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा मंदिर कोषाध्यक्ष राजेंद्र बंसल ने बताया कि प्रातः 9:15 बजे ध्वजारोहण एवं प्रातः 10:00 बजे महा आरती के पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।अतः धर्म प्रेमियों से अनुरोध है कि इस आयोजन में पधार कर आयोजन की शोभा बढ़ा एवं धर्म का लाभ लेवें।



