रामहवेली से 23 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से वाणी जी की शोभायात्रा निकलेगी
वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।
प्रतापगढ़। अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के प्रतापगढ़ रामद्वारा में रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक महाप्रभु स्वामी रामचरण महाराज का 304 वा प्राकट्य दिवस बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाएगा। रामद्वारा ट्रस्ट प्रतापगढ़ के सचिव रतन वर्मा ने बताया कि रामद्वारा ट्रस्ट प्रतापगढ़ के अध्यक्ष संत शंभूराम महाराज की अध्यक्षता में सभी भक्तों की बैठक रामद्वारा में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 22 फरवरी गुरुवार को रात्रि में 8:00 बजे से भजन कीर्तन स्थानीय प्रतापगढ़ रामद्वारा गुमानीराम की ऑडी में होंगे उसके बाद स्वामी जी के प्राक्ट्य दिवस पर 23 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे से वाणी जी की शोभायात्रा रामहवेली गोपालगंज से प्रारंभ होकर बसस्टैंड ,धानमंडी सदरबाजार ,माणक चौक ,झंडागली सालमपुरा ,भाटपुरा दरवाजा होते हुए रामद्वारा पहुंचेगी जहां पर संध्या के समय 304 दीपक से महाआरती की जाएगी। शोभायात्रा के लिए नगर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है शोभायात्रा में अश्व पर सवार भक्त रामस्नेही धर्म ध्वजा फहरायेगे एवं संप्रदाय के कई विद्वान संत शोभायात्रा में भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए चलेंगे शोभायात्रा में महाप्रभु स्वामी रामचरण जी महाराज द्वारा लिखित श्री वाणी जी ग्रंथ का भी भक्तों को दर्शन का लाभ प्राप्त होगा रामचरण जी महाराज के स्वरूप को झांकी के रूप में सजाया जाएगा बैंडबाजे ,ढोल की थाप पर भक्त नृत्य करते हुए चलेंगे नगर में जगह-जगह वाणी जी एवं संतो की पूजन अर्चना की जावेगी सभी भक्त गुलाबी रंग का साफा धारण करेंगे।



