वॉइस ऑफ प्रतापगढ़।सरूपगंज @योगेश टाक।
सिरोही,सरूपगंज।आज सुबह जीव प्रेमी योगेश टाक को सूचना मिली की एक बड़ा नंदी बजरंग चौराहे के पास सर्विस रोड पर बने खुले नाले में कल शाम से नंदी गिरा हुआ है कि सुचना मिलते ही
मौके पर पहुंचे जीव प्रेमी ने बताया कि एक बड़ा नंदी खुले हुए नाले में कल शाम से उल्टा गिरा पड़ा था। एनएचआई के कार्यालय में भी सूचना दी गई लेकिन कोई मदद नहीं मिली जिस पर शिवसेना कार्यकर्ताओं को सूचना दी व आसपास के लोगो को एकत्रित कर रस्से व लकड़ी के डंडों से बड़ी मशक्कत से नंदी को बाहर निकलवाया नाले में फसे नंदी को बहार निकाला गया। इस मौके पर जीव प्रेमी योगेश टाक शिवसेना युवा नगर अध्यक्ष कैलाश रावल सरूपगंज खंड प्रमुख नरेंद्र सिंह भाटी अर्जुन कुमार भावेश सिंह भवानी सिंह सोमाराम भील पोमाराम मीणा जीतू कुमार विवेक अग्रवाल निम्बाराम भायडा जवाना शेरू आसपास के चौधरी समाज के रहवासियों व राहगीरों द्वारा सहयोग किया।



