गोगाजी मंदिर व चामुंडा माताजी के महाराज ने स्कूल में किए बैग वितरित

 

वॉइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज।आबूरोड@योगेश टाक।

आबूरोड। आदिवासी बाहुल्य भाखर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाबा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांव फली पाबा में कक्षा 1 से 12 तक स्कूल के बालक, बालिकाओं को बैक वितरण किया गया।
इस अवसर पर सिरोही भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं आबूरोड पंचायत समिति सदस्य रामलाल रणोरा, पंचायत समिति सदस्य देवाराम गरासिया, कार्यवाहक प्रधानाचार्य बाबूलाल गरासिया,शिक्षक नारायण लाल बाबनिया किवरली, बलवंत पुरोहित, पाबा ई-मित्र संचालक राजेंद्र कुमार भगोरा, भूराराम अंगारी,सवाराम भमरिया,मौजूद रहे तथा इस अवसर पर गोगाजी मंदिर व चामुंडा माता मंदिर के महाराज ओमप्रकाश परमार किवरली का विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया।

Recent Posts