शबरी महिला सम्मेलन आज सभी तैयारियां पूर्ण

वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।

प्रतापगढ। नारी के स्वयं के विराट रूप का साक्षात्कार कराने के लिए महिला समन्वय प्रतापगढ चित्तोड़गढ़ विभाग के तत्वधान में एक दिवसीय भव्य सम्मेलन रविवार 25 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रतापगढ जिले के कई महिला संगठन सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पिछले कई दिनों से मातृशक्ति द्वारा महिला संघठनो ,सामाजिक महिला कार्यकर्ताओ, धार्मिक संस्थाओ, से संपर्क कर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है

उक्त आयोजन में महिला सशक्तिकरण , महिलाओ की स्थानीय समस्या स्थिति एवं समाधान सहित देश के विकास में महिलाओ की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
आयोजन को सफल बनाने के लिए महिला समन्वय प्रतापगढ चित्तोड़गढ़ विभाग द्वारा जिले की समस्त मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है।
कार्यक्रम कृषिउपज मंडी प्रतापगढ में 25 फरवरी को प्रातः 10.30 पर प्रारम्भ होगा एवं दोपहर 3 बजे समापन होगा।

इस दौरान अल्पहार एवं भोजन की व्यस्था भी होगी।
कार्यक्रम के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है।

Recent Posts