350 किलो अफीम डोडाचूरा सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार 

वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।

थाना रठांजना द्वारा अवैध अफीम डोडाचुरा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही। बंद बॉडी पिकअप में अवैध अफीम डोडाचुरा के 22 प्लास्टिक के कटटे जब्त । अवैध अफीम डोडा चुरा परिवहन में प्रयुक्त वाहन पिकअप को जब्त कर दो अभियुक्तत गिरफ्तार।

जब्तशुदा अफिम डोडाचुरा की अनुमानित कीमत करीब 50,000,00 लाख रूपये।

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक कुन्दन कवंरिया द्वारा पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देशानूसार 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ भागचन्द मीणा, श्योराजमल मीणा वृत्ताधिकारी प्रतापगढ के मार्गदर्शन में दीपक कुमार थानाधिकारी पुलिस थाना रठांजना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध अफीम डोडाचुरा व परिवहन मे प्रयुक्त वाहन पिकअप को जब्त कर दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 25.02.2024 की रात्रि को थानाधिकारी दीपक कुमार मय जाप्ता सर्कल गस्त हेतु थाने से रवाना हो रठांजना, रतनीयाखेडी करते पानमोडी की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में सामने से एक पिकअप जिसकी एक लाईट जल रही थी आती दिखाई दी जो सामने से पुलिस वाहन को आते देखकर चालक कुछ दुरी पहले ही पिकअप को वापस घुमाने का प्रयास करने लगा जिस पर थानाधिकारी दीपक कुमार मय जाप्ता ने घेरा देकर पकडा तो चालक ने अपना नाम प्रेमशंकर पिता रामलाल कुमावत उम्र 34 साल निवासी कुणी थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ व उसके साथ पिकअप मे बेठे व्यक्ति ने अपना नाम दशरथदास पिता अम्बादास वैरागी उम्र 32 साल निवासी कटकडी थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ होना बताया। जिनके कब्जे से 22 अलग- अलग कटटो में कुल 350 किलो अफीम डोडाचूरा मीला जिसको जरिये फर्द जब्त किया गया। उक्त अवैध अफीम डोडाचुरा व वाहन को नियमानुसार जब्त किया एवं अभियुक्त प्रेमशंकर पिता रामलाल कुमावत व दशरथदास पिता अम्बादास वैरागी को नियमानुसार गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

उक्त कार्यवाही पर प्रकरण संख्या 30/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अभियुक्तगणो से अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त 01 प्रेमशंकर पिता रामलाल कुमावत उम्र 34 साल निवासी कुणी थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ 02 दशरथदास पिता अम्बादास वैरागी उम्र 32 साल निवासी कटकडी थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ।

Recent Posts