वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।
प्रतापगढ़। केंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन गुरुवार को जिला रोजगार कार्यालय, आर.एस.एल.डी.सी एवं जिला उद्योग केन्द्र एवं आई.टी.आई. के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय बांसवाडा रोड़ स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण परिसर कौशल भवन प्रतापगढ़ में किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी भैरुलाल मीणा ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के एक नियोक्ता ने भाग लेकर 48 बेरोजगार आशार्थियों का निजी क्षेत्र में प्रारम्भिक अवसर प्रदान करने हेतु चयन किया। शिविर में लगभग 70 आशार्थियों ने भाग लिया।



