वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।
प्रतापगढ़। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, ब्लाॅक कार्यालय पिपलखुंट में ई-मित्र कियोस्कधारकों की गुरुवार को बैठक अभिषक मीणा, संयुक्त निदेशक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संयुक्त निदेशक द्वारा कियोस्कधारकों को आम आदमी के साथ सही व्यवहार करने तथा रेट लिस्ट के अनुसार ही सेवा शुल्क लेने एवं समस्त योजनाओं के आवेदन प्रमाणित दस्तावेजों के आधार पर ही किये जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही सायबर सिक्योरिटी हेतु स्वयं एवं आमजन को भी जागरुक करने एवं ओटीपी एवं सीवीवी किसी के भी साथ साझा नहीं करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में जिला कार्यालय सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग प्रतापगढ़ से श्याम सुन्दर धाकड़ एवं दिनेश कुमार रैदास, सहायक प्रोग्रामर भी उपस्थित रहे एवं साथ ही ब्लाॅक पिपलखुंट में ई-मित्र कियोस्कधारकों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें ई-मित्र केन्द्रों पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार रेट लिस्ट एवं को-ब्रान्डेड बैनर नहीं पाये जाने पर नियमानुसार राजधरा एप द्वारा आॅनलाईन ही पेनल्टी लगाई गई।



