वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।
प्रतापगढ़। महाशिवरात्री के पर्व पर मां अम्बिका राज राजेश्वरी भक्त मण्डल द्वारा भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा, प्रभात फेरी 5 मार्च से 8 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 6 बजे कृषि मंडी रोड़ स्थित माँ अम्बिका राज राजेश्वरी मन्दिर से शुरू होगी। मंदिर सदस्य विजय माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया इस दौरान शहर में प्रभात फेरी के समय हर-हर महादेव, ॐ नमः शिवाय शिवगुंज से कस्बा गुंजायमान होगा। प्रभात फेरी में प्रतिदिन प्रसादी का भी आयोजन अंबिका राजराजेश्वरी भक्त मंडल के द्वारा किया जाएगा। प्रभात फेरी शहर के गोपालगंज, लोहार गली, सदर बाजार सूरजपोल होते हुए अंबिका राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचेगी। मंदिर मंडल से जुड़े सदस्यों ने गुरुवार को शहर में आयोजित होने वाली चार दिवसीय प्रभात फेरी कार्यक्रम को लेकर आमंत्रण पत्र वितरित किए हैं।



