वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।
प्रतापगढ़। धरोहर बचाओ जिला समिति प्रतापगढ व मेवाङ क्षत्रिय महासभा-सम्भागीय संस्थान का एक प्रतिनिधिमंडल धरोहर बचाओ जिला समिति के जिला संयोजक व पुर्व चैयरमैन नगरपरिषद प्रतापगढ सुरेंद्र कुमार बोरदिया व मेवाङ क्षत्रिय महासभा – सम्भागीय प्रमुख व धरोहर बचाओ जिला समिति के जिलाध्यक्ष डी.डी.सिंह राणावत के नेतृत्व मे, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गन्धेर, महामंत्री नाहरसिंह कल्याणपुरा, दिलीप तिवारी, संगठन मंत्री राजेश सालवी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर डॉ अन्जली राजोरिया से कलेक्ट्रीयेट कार्यालय मे उन्हे फुलों का गुलदस्ता व महाराणा प्रताप का स्मृति चिन्ह भेट कर उनका अभिनन्दन कर स्वागत किया ।
यह जानकारी देते हुऐ संस्थान के महामंत्री नाहरसिंह कल्याणपुरा ने बताया कि उक्त प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रीयेट परिसर मे स्थापित वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप स्मारक , उद्यान व अष्टधातु से निर्मित विशाल अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना से लेकर आज तक के बारे मे उनको अवगत कराया तथा इसके उध्यान व पौधो को पानी पिलाना व हर गर्मी के मौसम व वर्ष भर इसके रखरखाव मे आ रही परेशानियों से भी जिला कलेक्टर को निवेदन किया गया तथा उसके सही रखरखाव व विकास के लिए इसका जिम्मा नगरपरिषद प्रतापगढ को देने का आग्रह किया , जिसमे महाराणा प्रताप की अश्वारोही प्रतिमा पर रोशनी हेतु फ्लड लाईटे लगाना व वहां स्मारक के चारो ओर फव्वारे लगाना एवं पशु आदि जानवरो को रोकने के लिए स्मारक व उद्यान के दोनो एन्ट्री पर लोहे के गेट लगाने का व पोधो के लिऐ पानी हेतु एक ट्यूबवेल लगवाना आदि कार्यों विकास हेतु निवेदन किया गया ।
जिस पर जिला कलेक्टर ने सहृदयता से इसे तत्काल जिला परिषद आयुक्त को महाराणा प्रताप स्मारक व उद्यान के देखरेख व विकास की जिम्मेदारी लेने के आदेशित किया ।
जिसके लिए डी.डी.सिंह राणावत, सुरेंद्र कुमार बोरदिया एवं प्रतिनिधिमंडल के समस्त सदस्यगणों ने जिला कलेक्टर का आभार प्रकट किया ।



