निशुल्क आयुर्वेद विभाग की तरफ से अर्श भगंदर क्षार सूत्र चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन

वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।

प्रतापगढ़। आयुर्वेद विभाग द्वारा निशुल्क शिविर ग्राम पंचायत कुलमीपुरा के गांव टांडा के लबाना रिसोर्ट में 5 मार्च से 14 मार्च तक जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा 10 दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अर्श बवासीर मसा फिशर फिस्टुला का क्षार सूत्र से ऑपरेशन किया जाएगा। साथ ही वात व्याधियों की चिकित्सा एवं परामर्श स्त्री रोग फ्रोजन शोल्डर घुटनों का दर्द कमर दर्द आदि का उपचार भी किया जाएगा। यह जानकारी डॉक्टर सुरेंद्र कुमार शर्मा उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग प्रतापगढ़ द्वारा दी गई।

Recent Posts