नवगठित छात्रावास निरीक्षण महिला समिति ने बालिका खेल छात्रावास एवं जिला चिकित्सालय के जनाना वार्ड का निरीक्षण किया 

वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।

प्रतापगढ़। पूर्व मंत्री नन्दलाल मीणा एवं राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा के निर्देशन में प्रतापगढ़ के छात्रावासो की निगरानी व समस्याओं के निदान हेतु बनाई गयी छात्रावास निगरानी महिला समिति ने समिति सदस्य व सभापति रामकन्या प्रहलाद गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने राजकीय बालिका खेल छात्रावास का निरक्षण किया गया। खेल छात्रावास की बालिकाओं से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना व छात्रावास की बालिकाओं मिली समस्याएं के निराकरण हेतु पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा एवं राजस्व मंत्री एवं प्रतापगढ़ विधायक हेमंत मीणा को अवगत करवाया जायेगा।
साथ ही महिला समिति द्वारा जिला अस्पताल के जनाना वार्ड में प्रसूताओं से मिलकर उनकी भी समस्या जानी व वार्ड के स्टाफ ने बच्चों के हेल्थ की जानकारी हेतु अवगत करवाया, साथ ही सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
बालिका खेल छात्रावास एवं जनाना वार्ड का अवलोकन करने में सभापति रामकन्या गुर्जर, संरक्षक सुनैना हापावत, स्नेहलता शर्मा, संपत प्रजापत, प्रीति सोमानी, श्रद्धा नवीन, प्रशस्ति कुंवर, कुसुम बेरवा, सुमन मीणा, अनीता राणा आदि उपस्थित रही।

Recent Posts