वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।
प्रतापगढ़। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने नगर परिषद में मास्टर प्लान, भूमि, लेखा, संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों, साफ-सफाई, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र,वहां संधारित किए जाने वाले रजिस्टरों की जांच, पार्किंग व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्विति सहित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शौचालय और सफाई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने ई-फाइल सिस्टम शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि रिकॉर्ड का संधारण व्यवस्थित रूप से हो सके एवं पत्रावली की ट्रेकिंग की जा सके। मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद परसा राम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



