Voice of Pratapgarh News
प्रतापगढ़। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियन्ता हंसराम मीणा के निर्देशन में एंव अधिशाषी अभियन्ता अशोक जागीड़ के मागदर्शन में मंगलवार को सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई की ओर से राजकीय पॉलोटेकनिक महाविद्यालय प्रतापगढ़ के विद्यार्थियों ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण करवाया गया। आरयूआईडीपी केप ईकाई के सामाजिक विकास विशेषज्ञ सुजीत शरण ने सभी विध्यार्थियो को परियोजना की जानकारी देते हुऐ सीवरेज सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के भ्रमण के उदेश्यो पर चर्चा की ।
कार्यक्रम में संवेदक खिलारी इन्फा प्रां. लि. के इंजि. मुकेश प्रजापत ने विध्यार्थियो को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से तकनीकि जानकारी दी गयी व जलमल को किस तरह परिशोधित किया जाता हैं व उप चारित जल का उपयोग कहा किया जाएगा के बारें में जानकारी दी गयी।
इस कार्यक्रम केप के मनोज कुमार जाट में सीवरेज प्रणाली के उपयोग, रखरखाव व विद्यार्थियों की भुमिका पर जानकारी दी गयी।
इस कार्यकम में सर्पोट इजि. योगेश चोधरी, खिलारी इन्फा प्रा. लि. की सोशल आउटरीच की सदस्या अंजली गंगवाल, कमलेश रेदास, मनीष शर्मा एंव राजकीय पॉलोटेकनिक महाविद्यालय के प्राचार्य आशा व्याख्याता शेलेन्द्र उपाध्याय, मुकेश टेलर, श्रीराम कुमार, भरत उपाध्याय, अंकुर कुमार, मनीशा मीणा, विनोद उपाध्याय, सुन्दर पाटीदार, हेमन्त पाटीदार, सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



