जिला कलक्टर पहुंचे कुणी, ग्राम स्तरीय जनसुनवाई में लिया भाग

Voice of Pratapgarh News 
आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश

प्रतापगढ़। आमजन की समस्याओं, परिवेदनाओं के निवारण, सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरुवार को जिले की समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ग्राम पंचायत कुणी पहुंची और आमजन से परिवेदनाएं प्राप्त कर, समस्याओं को सुनकर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पीडब्ल्यूडी, पंचायती राज, एवीएनएल सहित अन्य विभागों के प्रकरणों को सुनकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए की ग्राम पंचायत स्तर पर मिलने वाली शिकायतों को संपर्क पोर्टल पर दर्ज कर निस्तारण की त्वरित कार्यवाही की जाए। उन्होंने अधिकारियों को आमजन को अधिकाधिक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया और कहा की सभी पात्रों को योजनाओं के दायरे में लाएं और यह कार्य प्राथमिकता के साथ करे।
ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में तहसीलदार सतीश पाटीदार, अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश चन्द्र खटीक, ग्राम पंचायत कुणी सरपंच कारूलाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी पवन कुमार कुमावत, महेन्द्र सिंह कनिष्ठ सहायक, कुशालसिंह ब्लॉक कोर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन, कारूलाल देवड़ा सहित अधिकारी-कर्मचारी व आमजन ने भाग लिया।

जिला कलक्टर ने किया मचलाना बायोगैस प्लान्ट का निरीक्षण
जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने गुरुवार को प्रतापगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत की मचलाना बायोगैस प्लान्ट का निरीक्षण किया और उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्लान्ट संचालक व अधिकारियों से प्लान्ट पर मशीनों, कार्यप्रणाली, कार्यरत कार्मिको और अन्य विषयों के बारे में पूछा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Recent Posts