Voice of Pratapgarh News
प्रतापगढ़। जिले के धरियावद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाडरियावास के प्रिंसिपल प्रवीण सिंह भाटी के निर्देशन में विद्यालय के 60 बच्चों को औद्योगिक भ्रमण भंवरलाल कोठारी फार्म हाउस पर स्थित दी हर्बल अर्थ गुलाल एवं कुमकुम उद्योग का भ्रमण करवाया गया। दी हर्बल अर्थ के मैनेजर अमृतलाल अहारी ने सभी छात्र-छात्राओं को कच्चे माल से कुमकुम एवं गुलाल बनाने की विधि को बारीकी से समझाया गया। हर्बल अर्थ के मुख्य प्रबंधक महिला उद्यमी जिया कोठारी द्वारा बताया की धरियावद में निर्मित गुलाल एवं कुमकुम की विदेशों में अच्छी डिमांड है। यहां से करीबन 30 देशों में उच्च क्वालिटी के माल निर्यात किया जाता है। हर्बल अर्थ से निर्मित गुलाल से त्वचा को कोई नुकसान नहीं होता है एवं विदेशों में धरियावद के गुलाल की भारी मांग है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापक निरसार मीणा, कविता जैन,अनीता हाथी, हेमलता पाटीदार,भगवती मीणा, हर्षित जैन,मानसी भरावा ने बताया कि बालक बालिकाओं द्वारा पहली बार औद्योगिक भ्रमण में कलर फैक्ट्री को देखकर इसके बारे में जानकारी हासिल कर बढ़ी प्रसन्नता हुई । इस अवसर फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा सभी बच्चों को हर्बल अर्थ के कलर पाउच देकर अल्पाहार कराया।



