Voice of Pratapgarh News
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं भाजपा द्वारा आज शनिवार को दोपहर 12:30 बजे नगर परिषद उद्यान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों एवं किसानों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है । प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा के जिला मीडिया संयोजक गोपाल धाभाई ने बताया कि
इस सम्मान समारोह में प्रदेशके राजस्व मंत्री हेमंत मीणा , प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल , जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह झाला , सभापति रामकन्या प्रहलाद गुर्जर, पंचायत समिति प्रधान रमेश मीणा , लोकसभा चुनाव में प्रतापगढ़ विधानसभा संयोजक रितेश सोमानी एवम मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा ।
इस लाभार्थी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों का सम्मान किया जाएगा ।
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह झाला ने लाभार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की ।



