
Voice of Pratapgarh News
प्रतापगढ़। भगवान श्री खाटू श्याम जी का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज रविवार को भव्य निशान यात्रा प्रातः 11:00 बजे गोपालगंज स्थित गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर सूरजपोल सदर बाजार लोहार गली देवगढ़ दरवाजा होते हुए इंडियापति हनुमान जी मंदिर पहुंची। निसान यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र 25 ढोल की थाप पर एवं बैंड बाजो की धुन पर शोभा यात्रा का संचालन रहा। एवं महिलाओं द्वारा निशान यात्रा के झंडा लिए हुए चल रही थी जो कि यह यात्रा भी प्रतापगढ़ के इतिहास में पहली बार निकलीं है।



