Voice of Pratapgarh News@ महेश कुमार गुप्ता।
दौसा। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला बैठक का आयोजन पर्यवेक्षक चंद्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आदर्श विद्या मंदिर दौसा पर रखा गया।
मीटिंग मे जिले से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,संभाग पदाधिकारीगण, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं समस्त उपशाखा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया l
मीडिया प्रभारी सुरेंद्र जांगिड़ ने बताया कि मीटिंग मे प्रदेश पर्यवेक्षक चंद्र प्रकाश शर्मा,जिला संरक्षक पं. राधेश्याम शर्मा, द्वारका प्रसाद शर्मा, जिला अध्यक्ष बदराम मीना,जिला सभाध्यक्ष नवीन पांखला, जिला संगठन मंत्री राजकुमार नेतावाला, जिला मंत्री गुलाब चंद शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया तथा नव संवत्सर कार्यक्रम मनाने,14 अप्रैल, 2024 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाने,उपशाखा स्तर पर होली स्नेह मिलन एवं नवनियुक्त शिक्षकों का स्वागत अभिनंदन के कार्यक्रम की रचना कर प्रवासी कार्यकर्ता तय करना,29 से 31 मार्च,24 तक उपशाखा बैठकों का आयोजन करने हेतु स्थान, समय एवं पर्यवेक्षक तय करना आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रामबाबू शर्मा, अतिरिक्त जिला मंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा,जिला उपाध्यक्ष महेश चंद खंडेलवाल, जिला उप सभाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा,घनश्याम स्वर्णकार,रामावतार बैरवा गिर्राज प्रसाद शर्मा,, वीर सिंह मीणा, परीक्षित शर्मा, अनुराग प्रिय शर्मा, गोविंद सहाय शर्मा,मोहन सिंह मीणा,सुनील गुप्ता, सत्यनारायण शर्मा ,जगदीश प्रसाद मीणा, सतीश चंद्र गुप्ता, शंकर शर्मा, रामबाबू शर्मा, महेश गुप्ता, हेमराज गुप्ता, हनुमान प्रसाद गुप्ता, नरेश जैमन, विकास गौतम, ओमप्रकाश शर्मा ,रमेश चंद्र मीणा, हरिमोहन जांगिड़, गणेश जैमन व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंच संचालन हनुमान प्रसाद शर्मा ने किया।



