विशाल आयुर्वेदिक कैंप एवं मनीषा आयुर्वैदिक वैलनेस सेंटर का हुआ भव्य शुभारंभ

Voice of Pratapgarh News@महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। उपखंड मुख्यालय लालसोट के पपलाज माता रोड, वार्ड नंबर 30 बड के चौराहे के पास विशाल आयुर्वेदिक कैंप एवं मनीषा आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि डॉ विक्रम सिंह शेखावत, डॉक्टर आशुतोष जयपुर , डॉक्टर विकेश खजोतिया, डॉक्टर बरखा दोसा एवं हेल्थ कंसलटेंट मुकेश सुनारिया रहे।
हेल्थ एंड वेलनेस कोच जयराम माली ने बताया कि विशाल आयुर्वेदिक कैंप के साथ-साथ मनीषा आयुर्वेदिक वैलनेस सेंटर का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि रामावतार मीणा,हरकेश गुरु, गोविंद सैनी जिला शिक्षा अधिकारी, जगदीश सैनी सुरतपुरा, सुरेश सैनी व्याख्याता, अर्जुन लाल अनमोल आयुर्वेदिक, बाबूलाल सैनी जमात अध्यक्ष सैनी समाज के सानिध्य में किया गया जिसमें मधुमेह, पाचन तंत्र, हृदय घात, शरीर का संक्रमण, बवासीर, महिलाओं से संबंधित बीमारियां के परामर्श सहित सभी प्रकार की जाचें निशुल्क की गई एवं पुरानी से पुरानी बीमारियों का इलाज आयुर्वेदिक तरीके से किया गया। इस अवसर पर कैलाश मीणा, श्रवन लाल धाकड़या,कमलेश सैनी खराद,मनराज प्रजापत, मोहनलाल मीणा, रेवडमल सैनी, छाजू लाल, जगदीश वेध, रामराज महावर, जयप्रकाश सैनी पार्षद, कौशल जैन, हंसराज सैनी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Recent Posts