Voice of Pratapgarh News@ महेश कुमार गुप्ता।
दौसा। लालसोट उपखंड मुख्यालय लालसोट स्थित आस्था धाम बिनोरी बालाजी मंदिर पर होली के पावन त्यौंहार पर बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। इस अवसर पर बालाजी महाराज का फूल माला से सुंदर श्रंगार किया गया।
हजारों भक्तों ने बालाजी के दर्शन कर घर परिवार की खुशहाली की मंगल कामना की गई।
होली के त्योहार पर बिनोरी बालाजी, जंद बाबा बावड़ी, खुर्रा की बिजासनी माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी जिससे आस्था धाम पर काफी चहलपहल नजर आई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने आराध्य देव बालाजी महाराज के दर्शन कर खुशहाली की कामना की गई। भक्तों की ओर से लगाए गए बजरंगबली के जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण गूंजाय मान रहा। श्रद्धालु राम नाम संकीर्तन करते नजर आए।



