अवैध डोडा चुरा के परिवहन में लिप्त 98 लाख 88 हजार 500 रूपये कीमत का ट्रैलर तथा सिमेन्ट मिक्सर मशीन व अवैध डोडाचुरा जब्त

Voice of Pratapgarh News 

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास जिला प्रतापगढ के निर्देशन में बनवारीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में गोपाललाल हिण्डोनिया पुलिस उप अधीक्षक वृत्त छोटीसादडी के नेतृत्व व हिम्मत बुनकर थानाधिकारी पुलिस थाना धमोतर द्वारा लोकसभा चुनाव के मध्यनजर आदर्श आचार संहिता की पालना के क्रम में अवैध मादक पदार्थों के धरपकड अभियान के दौरान दिनांक 28.03.2024 को 900 ग्राम अवैध डोडा चुरा व परिवहन मे प्रयुक्त वाहन ट्रेलर, सिमेन्ट मिक्सर मशीन जिनकी कुल कीमत 98,88,500 रू को जब्त कर व एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना धमोतर पर प्रकरण दर्ज किया गया।

घटना विवरणः- दिनांक 28.03.2024 को लोक सभा चुनाव की आदर्श आचार सहिता को मध्य नजर रखते हुये पुलिस टीम द्वारा थाना धमोतर के सामने नेशनल हाईवे 56 पर नाकाबंदी जा रही थी। दौराने नाकाबंदी प्रतापगढ़ की तरफ से एक ट्रेलर रजि न न पीबी 11 एएस 8607 आता दिखाई दिया जिसे पुलिस जाप्ता द्वारा रूकवाकर चालक का नाम पता पुछा रशपाल पिता प्रितम सिह सैनी उम्र 60 साल निवासी जाहला थाना पटियाला पंजाब होना बताया। संदिग्ध लगने पर ट्रैलर व चालक की सघन तलाशी ली गई तो ट्रैलर के केबिन में चालक की सीट के नीचे से अवैध डोडाचुरा मिला। जिसका वजन करने पर 900 ग्राम अवैध डोडाचुरा पाया गया। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 13 हजार 500 रूपये है व प्रयुक्त वाहन ट्रैलर व ट्रेलर के उपर रखी दो सिमेन्ट मिक्सर की कुल कीमत 98,75,000 रू है। जिसको जब्त कर अभियुक्त रशपाल पिता प्रितम सिह सैनी उम्र 60 साल निवासी जाहला थाना पटियाला पंजाब को गिरफ्तार कर थाना धमोतर पर प्रकरण संख्या 48/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

गिरफ्तार अभियुक्त रशपाल पिता प्रितम सिह सैनी उम्र 60 साल निवासी जाहला थाना पटियाला पजाब।

Recent Posts