Voice of Pratapgarh News @
प्रतापगढ। शहर की बड़ा बाग कॉलोनी में महिला मण्डल द्वारा राजास्थान दिवस के अवसर पर गरबा प्रांगण में राजस्थनी अंदाज में फाग उत्सव मनाया। महिलाए राजस्थानी ड्रेस ,लहरिया, फगनिया , पहन कर होली के गीतो एवं कृष्ण के भजन सहित राजस्थनी गीत , जैसे होली खेले तो कान्हा , राधिका गौरी से, पगल्या री पायलिया बाजे हाथों रो चुड़लो, खम्मा घणी कन्हैया आज तुजे जाने नही दूंगी, हरिओम में ओम समाया है आदि भजनों
पर जमकर थिरकी एवं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर रंगोत्सव एवं राजस्थान दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर सारथी सेवा संस्थान ने राजस्थानी अंदाज में की मतदान की अपील।
इस दौरान महिलाओ ने राजस्थानी अंदाज में मतदान की अपील की एवं मतदान का संकल्प लिया।
फागोत्सव को सफल बनाने में कांतादेवी कुमावत, कमला जोशी, बसंती देवी, आशा टांक, श्यामलता जैन, नीलम शेखावत, रीना जैन, सुधा कुमावत , प्रीति जोशी,ज्योति शर्मा मीना राव, ज्योति शर्मा , सुनीता देवड़ा , इंदु देवी, ममता त्रिवेदी रूबी यादव,गीता देवी कुमावत, मंजू देवी कुमावत, गुड्डी बाई, दुर्गा कुमावत, संगीता कुमावत , मंजू खाटवा, कीर्ति कुमावत ,तनीषा कुमावत सहित बड़ी संख्या में माताएं बहने उपस्थित रही।



