Voice of Pratapgarh News @
प्रतापगढ़ । मुख्य निर्वाचन अधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अंजलि राजोरिया के निर्देशन पर जिले में रोजाना मतदाताओं को जागरूक करने के लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सोमवार को विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित महिला सम्मेलन में मतदान की शपथ दिलवाई गई ताकि आने वाले लोकसभा आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान किया जा सके।
धरियावद ब्लॉक में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सम्मेलन आयोजित
धरियावद ब्लॉक में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। महिला सम्मेलन में तहसीलदार दीपिका कटारा धरियावद ने सभी माता बहनों को लोकसभा आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करवाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही कम्प्यूटर शिक्षक योगेश जाटव ने चुनाव से संबंधित समस्त एप्लिकेशन की विस्तृत जानकारियां प्रदान की। ब्लॉक स्वीप प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह ने पूरे कार्यक्रम का संयोजन किया।



