आबादी क्षेत्र में घुसा रेट स्नेक,अजगर समझ घबराए लोग,वन विभाग कार्मिकों ने किया रेस्क्यू

Voice of Pratapgarh News @ विरेन्द्र टेलर।

प्रतापगढ़ । पीपलखूंट बस स्टेंड स्थित एक मकान में रैट स्नेक “धामन” आ गया ,जिससे की मालिक और आस पास के लोग अजगर समझ घबरा गए।
वन विभाग को सूचना दी गई,वन विभाग पीपलखूंट रेंज की टीम मौके पर आई और रेट स्नेक को रेस्क्यू कर वन रेंज पूना पठार में छोड़ा गया।
वन कार्मिकों ने बताया भारतीय रैट स्नेक “धामन” एक विषहीन साँप हैं जो पूरे भारत में पाया जाता है ,यह घरों के आसपास झाड़ी-झुरमुटों या खेतों में पक्षियों और चूहें का शिकार करते आसानी से देखा जाने वाला साँप है। इस दौरान रामलाल डामोर क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वितीय पीपलखूंट,प्रवीण गुर्जर सहायक वनपाल,प्रकाश वन रक्षक,चमन पाटीदार वन रक्षक,विरेन्द्र ,पंकज,देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहें।

Recent Posts