116 किलो अवैध डोडाचुरा परिवहन करते 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Voice of Pratapgarh News @

116 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा का परिवहन करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप को किया जब्त, जब्त अवैध डोडाचुरा की अनुमानित बाजार कीमत 17 लाख 40 हजार रूपये

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास जिला प्रतापगढ़ के निर्देशन में बनवारीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में गोपाललाल हिण्डोनिया पुलिस उप अधीक्षक वृत्त छोटीसादडी के नेतृत्व व मुंशी मोहम्मद थानाधिकारी थाना जलोदा जागीर द्वारा लोकसभा चुनाव के मध्यनजर आदर्श आचार संहिता की पालना के क्रम में अवैध मादक पदार्थों के धरपकड अभियान के दौरान दिनांक 05.04.2024 को 116 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा को जब्त कर परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप को जब्त किया गया व 02 अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना जलोदा जागीर पर प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त अवैध डोडाचूरा की कुल कीमत 17 लाख 40 हजार रू है।

दिनांक 05.04.2024 को लोक सभा चुनाव की आदर्श आचार सहिता को मध्य नजर रखते हुये पुलिस टीम जलोदा जागीर द्वारा थानें के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। दौरान नाकाबंदी के एक पिकअप कारुण्डा मौड की तरफ से आती हुई दिखाई दी जिसपर चालक द्वारा नाकाबंदी देखकर पिकअप वापस ले जाने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा पकडा गया। चालक से भागने का कारण पुछा तो कोई स्पष्ट जवाब नही दे पाया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा बोलेरो पिकअप की तलाशी ली गयी। जिस पर बोलेरो पिकअप से 6 कट्टों में भरा कुल 116 किलोग्राम डोडाचूरा का जब्त कर परिवहन में युक्त बोलेरो पिकअप को जब्त किया जाकर अभियुक्त प्रकाश पिता बाबुलाल बलाई उम्र 30 साल निवासी धामनिया जागीर पुलिस

थाना छोटीसादडी तथा दिलीप पिता चौथमल रावत उम्र 20 साल निवासी जाखनिया थाना धोलापानी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्तगणों के विरूद्ध प्रकरण थाना जलोदा जागीर पर पंजीबन्द्व किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

Recent Posts