अपने वोट से लोकतंत्र को करेंगे मजबूत :अर्चना मीणा

Voice of Pratapgarh News@ महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। लालसोट विधानसभा में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत रीको इंडस्ट्रीज एरिया डिडवाना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अर्चना मीणा जिला उद्योग अधिकारी ने बताया की आपको और हम सबको मिलकर के अपने अमूल्य वोट से हमारे देश के लोकतंत्र को हमें मजबूती प्रदान करनी है। लालसोट ब्लॉक के Acbeo विनोद कुमार नोनिहाल ने सभी मतदाताओं को अपनी मत की ताकत जानिए यह बताया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता महेंद्र कुमार साहू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोब ने किया कार्यक्रम में कमलेश बड़ाया ने लोकसभा में वोटिंग प्रतिशत शत प्रतिशत हो सभी मतदाताओं से यह अपील की। स्वीप समन्वयक विनोद राजस्थानी ने इसमें सभी 12 वैकल्पिक दस्तावेजों का जिक्र किया तथा 19 अप्रैल को अधिक से अधिक वोटिंग हो सके यह स्वीप टीम की ओर से विनम्र अपील की। स्वीप टीम रामगढ़ पचवारा ब्लॉक से लालू राम बैरवा ने मेहंदी गीत के माध्यम से गणगौर की इस त्यौहार के दौरान सभी मतदाताओं को वोटिंग के प्रति उत्सुक कर दिया। रामखिलाड़ी मीणा ने स्थानीय संस्कृति के गीतों का परिचय देते हुए मतदाताओं से अधिक अधिक वोट डालने की अपील की। इस दौरान कैलाश चंद सोनी बसंत चौधरी लोकेश मंगल गुप्ता पंकज बड़ाया गौरव शर्मा रामनिवास सोनू सैनी चिरंजीलाल सैनी लोकेश कुमार साहू रामलाल गुप्ता हरीश गुप्ता वेद प्रकाश गुप्ता समेत कई व्यापारी वर्ग तथा आम मतदाता उपस्थित थे। स्वीप टीम रामगढ़ पचवारा से नाथूराम श्याम सैनी मनोहर पिनारा उपस्थित रहें।

Recent Posts