Voice of Pratapgarh News@ महेश कुमार गुप्ता।
दौसा। लालसोट पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के द्वारा नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर ज्योतिबा फुले सर्किल पर दीपोत्सव एवम् रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष बदराराम मीना ने दीप प्रज्वलित कर की, ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश शर्मा ने बताया की नव संवत्सर को धूमधाम से मनाया जाएगा। तिलक लगाकर नव वर्ष पर सभी का अभिनंदन किया गया इस दौरान संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता हनुमान शर्मा का बौद्धिक प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जिला सभाध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा व उपशाखा मंत्री वीरसिंह मीना व कोषाध्यक्ष अनुराग प्रिय शर्मा के साथ ही संगठन के वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता शिक्षक बन्धु उपस्थित रहे।



