ए.पी.सी. विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिली इंस्पायर अवार्ड राशि

Voice of Pratapgarh News @

प्रतापगढ़। इनोवेटिव आइडिया को डवलप करने के लिए भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंस्पायर अवार्ड योजना बनाई इसके अंतर्गत सत्र 2022-23 में ए.पी.सी. विद्यालय के विद्यार्थी वंश जैन, साक्षी देवड़ा, प्रकृति कुमावत व संस्कृति राव ने भाग लिया। इन्होंने विज्ञान विषयाध्यापिका नलिनी देवड़ा के मार्गदर्शन में अपने मॉडल की कार्यप्रणाली बनाकर भेजी। जिसमें कक्षा दसवीं के विद्यार्थी वंश जरौली एवं संस्कृति राव के इनोवेटिव आइडिया सिलेक्ट हुए। इन विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से ₹10000 प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस राशि से विद्यार्थी अपने मॉडल को तैयार कर जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित करेंगे ।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. के. डैरिक ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ए.पी.सी. विद्यालय से विद्यार्थियों का चयन होना गौरव की बात है। हमारा लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर तक बच्चों को पहुंचाने का है।

Recent Posts