Voice of Pratapgarh News @
प्रतापगढ पहुँचने पर समाज बंधुओं ने पुष्पमाला से किया स्वागत
प्रतापगढ। जल संरक्षण को लेकर आमजन को जागरूक करने के उददेश्य से मुम्बई से राजू वसीटा साइकिल यात्रा पर निकले पड़े हैं। साइकिल से यात्रा कर रहे राजू वसीटा मंगलवार को प्रतापगढ पहुँचे यहाँ अरनोद रोड स्थित सांवरिया होटल पर वसीटा धोबी समाज के रमेशचन्द्र टांक, परमानंद बाडोलिया, वरदीचंद बाडोलिया, दीपक टांक, रमेश टांक , दिनेश कोटिया, आशा टांक सहित समाज के गणमान्य समाज बंधुओं ने राजू वसीटा का पुष्प माला से भव्य स्वागत किया ।
इस अवसर पर साइकिल यात्रा कर रहे राजू वसीटा ने बताया कि जल की कमी के कारण कई जगहों पर लोग दूर दूर से पानी ले कर आते है और जिन क्षेत्रों में पानी की कमी नही है वो लोग पानी की बर्बादी करते है। आने वाले समय मे पानी की कमी नही हो,पर्यावरण का संतुलन बना रहे
इसीलिए लोगों को जागरुक करने के लिए उन्होंने जल है तो कल है के लिए साइकिल यात्रा करने की ठानी । राजू वसीटा ने साइकिल पर लोगों को जागरुक करने के लिए अपनी यात्रा बदलापुर मुम्बई से प्रारंभ की थी। राजू वसीटा कई ज़िलों की यात्रा साइकिल पर करते हुए मंगलवार को प्रतापगढ पहुँचे। उनका कहना है कि वो जल संरक्षण को लेकर हर जगह साइकिल से जा रहे है और सभी को जागरूक कर रहे हैं। वे बताते हैं कि जल की हमारे जीवन में कितने मायने है, और बिना जल के हमारा जीवन शून्य है।



